देश

Haryana YouTuber Spy Case: हरियाणा के कई यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में, ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद एक्शन; जासूसी मामले में अब तक 12 गिरफ्तार (Watch Video)

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ रहा है. इसमें राज्य के कई यूट्यूब चैनलों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है.

Haryana YouTuber Spy Case: हरियाणा के कई यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में, ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद एक्शन; जासूसी मामले में अब तक 12 गिरफ्तार (Watch Video)

Haryana YouTuber Spy Case: हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ रहा है. इसमें राज्य के कई यूट्यूब चैनलों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. अब तक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें से सबसे ज्यादा पांच आरोपी हरियाणा से हैं. इस केस में सबसे बड़ा नाम हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (33) का उभरकर सामने आया है. वह "Travel with JO" नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं, जिसके 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं.

TOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति और पंजाब की एक अन्य महिला गुजाला (31) का संपर्क एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नाम के पाकिस्तानी अधिकारी से था, जो दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात बताया जा रहा है.

ये भी पढें: जासूसी मामले में कई यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में हैं : हरियाणा की शीर्ष अधिकारी

हरियाणा के कई यूट्यूब चैनल जांच के दायरे में

आरोपियों से पूछताछ जारी

ज्योति को 16 मई को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. अब एजेंसियां उसकी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की भी जांच कर रही हैं, जिनमें पाकिस्तान और चीन की यात्राएं भी शामिल हैं. इस समय उससे NIA, IB और मिलिट्री इंटेलिजेंस पूछताछ कर रही हैं. हरियाणा से गिरफ्तार हुए अन्य लोगों में कैथल का एक 25 वर्षीय पीजी छात्र भी शामिल है, जिस पर पाक खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का आरोप है.

हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा ने सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की और बताया, “ऑपरेशन अभी जारी है. कई और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

यूट्यूब चैनलों पर खास निगरानी

सरकार ने बताया कि कई यूट्यूब चैनलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, खासकर वे जो अफवाहें फैलाने या देश विरोधी प्रोपेगैंडा से जुड़े हो सकते हैं. CID और हरियाणा पुलिस मुख्यालय की विशेष सेल अब ऑनलाइन कंटेंट की बारीकी से निगरानी कर रही है. सरकार अब राज्य में सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू करने जा रही है.

जल्द ही यूट्यूब और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक होगी, जिसमें नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की अपील की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).