देश

Maharashtra Train Fire Video: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग गई है. मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार ट्रेन के तीन डब्बो में आग लगने के बाद किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है.

Maharashtra Train Fire Video: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Maharashtra Train Fire Video: महाराष्ट्र के अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लग गई है. मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार ट्रेन के तीन डब्बो में आग लगने के बाद किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है. आग लगने के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. सीपीआरओ मध्य रेलवे के मुताबिक, जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा है. फिलहाल आग लगने के बाद मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और काबू पाने की कोशिश जारी है.

कहा जा रहा है कि समय रहते यदि ट्रेन में सवार यात्री ट्रेन से नहीं उतारते तो बड़ा हादसा हो सकता था. जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी. हालांकि आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन ट्रेन में आग लगने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है.

Tweet:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).