Maharashtra Weather Update:  महाराष्ट्र में अगले कुछ समय में गरज के साथ हलकी बारिश होने की संभावना, IMD ने जाहिर की आशंका
Rain in Mumbai (Photo Credit : Twitter)

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 घंटों के अंदर महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान धुले, नंदुरबार, नासिक, औरंगाबाद, अहमदनगर, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में गरज के साथ हलकी बारिश हो सकती है.  वहीं मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि बुलढाणा, वाशिम, येवतमाल, अमरावती, अकोला, एनजीपी और वर्धा जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है.

Tweet:

Tweet: