Earthquake in Nanded: भूकंप के झटकों से कांपा महाराष्ट्र का नांदेड़, तीव्रता रिक्टर पैमाने पर इतनी रही, दहशत में दिखे लोग!

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार यानी आज सुबह- सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके नांदेड़ उत्तरी शहर, हदगांव और अर्धापुर तालुका के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए.

(Photo Credits Pixabay)

Earthquake in Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार यानी आज सुबह- सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके नांदेड़ उत्तरी शहर, हदगांव और अर्धापुर तालुका के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप सुबह 6.52 बजे आया. जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.8 दर्ज की गई.

राहत वाली बात है कि हालांकि इसकी तीव्रता कम होने की वजह किसी जान माल के नुकसान के बारे में अब तक खबर नहीं है. लेकिन जब सुबह-सुबह लोग सोकर उठ रहे थे. उसी समय अचानक से जमीन के साथ ही घर कांपने लगे. जिससे लोग डर कर अपने घरों से बाहर भागने लगे. फिलहाल जिले में भूकंप आने का डर लोगों के चेहरे पर अभी भी दिख रहा है. यह भी पढ़े: Earthquake Video: महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, धरती हिलते ही घर से बाहर भागे लोग, दहशतभरा वीडियो वायरल

नांदेड़ में भूकंप के झटके:

इससे पहले भी नांदेड में आ चुका है भूकंप:

वहीं इससे पहले नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में इसी साल 21 मार्च को सुबह- सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राहत वाली बात रही कि उस भी कोई हताहत या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ था. भूकंप सुबह 6.09 बजे 4.5 तीव्रता का और सुबह 6.19 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. इसका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर