Mumbai: जेजे अस्पताल परिसर में छत का एक हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

महाराष्ट्र: मुंबई के जेजे अस्पताल परिसर में मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिरने से एक 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. 2 अन्य मजदूर घायल हो गए. मुंबई पुलिस ने बताया कि जेजे मार्ग पीएस में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.