Maharashtra: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से 10 की मौत, कई झुलसे, इलाज जारी
अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी आग (Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक जिला अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले के हवाले से बताया कि अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में कुल 10 लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस खबर पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

देखें ट्वीट: