Gujarat में कहर बरपा रहा कोरोना, Ahmedabad में अस्पताल के बाहर लगी एंबुलेंस की लंबी कतारें
बता दें कि कोरोना मरीजों से अस्पताल इतने भर चुके हैं कि अब जगह नहीं बची, जिसके चलते मरीजों को एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ रहा है. कुछ मरीजों का तो एंबुलेंस में ही इलाज भी किया गया. अहमदाबाद पिछले 24 घंटों में 2,251 नए मामलें दर्द किए गए और 23 लोगों की जान चली गई.
अहमदाबाद: देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना (Coronaviru) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसका असर अब अस्पतालों (Hospital) पर पड़ने लगा है और मरीज़ों को बेड्स के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. गुजरात (Gujarat) में कोरोना का कहर बहुत ही भयावह है. यहां हर मिनट में चार से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं और हर घंटे 3 की जान जा रही है. अहमदाबाद (Ahmedabad) में मरीजों को ऑक्सिजन (oxygen) न मिलने से सांस उखड़ रही है और दूसरी तरह हॉस्पिटल के बाहर एंबुलेंस (Ambulance) की लंबी कतार देखी जा सकती है. Uttar Pradesh: कोरोना की चपेट में आए सीएम योगी आदित्यनाथ, ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि कोरोना मरीजों से अस्पताल इतने भर चुके हैं कि अब जगह नहीं बची, जिसके चलते मरीजों को एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ रहा है. कुछ मरीजों का तो एंबुलेंस में ही इलाज भी किया गया. अहमदाबाद पिछले 24 घंटों में 2,251 नए मामलें दर्द किए गए और 23 लोगों की जान चली गई.
Gujarat | Ambulances seen in long queues outside Civil Hospital in Ahmedabad
Waiting time has increased. For the last 10 days, emergency flow has gone up, over 4500 cases every day. Most of them are COVID patients, 60 more ambulances added: Head-Ops, 108 emergency services pic.twitter.com/ZU3Rxi5bc4
— ANI (@ANI) April 14, 2021
अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल से सोमवार को कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. जिनमें हॉस्पिटल परिसर में कई एंबुलेंस को कतार में खड़ा देखा गया. इन सभी एंबुलेंस में कोरोना मरीजों के साथ-साथ अन्य मरीज भी थे. इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए 1200 बेड का इंतजाम किया गया था लेकिन सभी बेड भर चुके हैं
बात करें तो गुजरात में 9 जिले ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज हैं. गुजरात में मंगलवार को 2,15,805 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और अब तक कुल 95,65,850 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

