लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी की जयपुर में कोर कमेटी की बैठक, चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें आगामी चुनावों में अभियान और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें आगामी चुनावों में अभियान और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit shah) सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं की सभाएं और कार्यक्रम होंगे.
मीडिया से बात करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव आतंकवाद मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, गंदगी मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत इन चार मुद्दों पर लड़ेगी. जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा पूरे विश्वास के साथ विजय की ओर बढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में घबराहट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Goa Sex Scandal: गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में BJP पार्षद का बेटा सोहम नाइक गिरफ्तार, लड़कियों का शोषण-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप
Kerala Assembly Election 2026: त्रिशूर से प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी, पद्मजा वेणुगोपाल के लिए करेंगे रोड शो
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Hubballi: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान; ऑडी और ओला स्कूटर के बीच स्टंट के दौरान हुआ भीषण हादसा
\