लोकसभा चुनाव के लिए TMC ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट: Live Breaking News Headlines & Updates, March 26, 2024

शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज पीएम आवास का घेराव करेगी.

26 Mar, 21:56 (IST)

लोकसभा चुनाव के लिए TMC ने जारी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पूर्व क्रिकेटर और उम्मीदवार यूसुफ पठान और अन्य प्रचार करेंगे.

26 Mar, 21:25 (IST)

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है. इसमें छत्तीसगढ़ के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया है.

26 Mar, 21:02 (IST)

अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर पहुंचीं.

26 Mar, 18:09 (IST)

लोकसभा चुनाव 2024: स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने आज सीकर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वहां मौजूद रहे.

26 Mar, 16:43 (IST)

उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

26 Mar, 15:59 (IST)

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास भाजपा सांसद दिलीप घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. TMC का आरोप है कि दिलीप घोष ने  सीएम ममता बनर्जी पर व्यक्तिगत रूप से हमला करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

 

26 Mar, 15:28 (IST)

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की.

26 Mar, 14:30 (IST)

विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से मुलाकात की.

26 Mar, 13:14 (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम जारी किए.

26 Mar, 13:08 (IST)

BRS नेता के. कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, March 26, 2024: शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज पीएम आवास का घेराव करेगी. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने AAP को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है.

उद्धव गुट की शिवसेना (UTB) सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी महा विकास अघाड़ी के दूसरे सहयोगियों के साथ अंतिम दौर की चर्चा के बाद 26 मार्च को महाराष्ट्र के लिए अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी. इस लिस्ट में 15-16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है.

बीजेपी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज तंगदागी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, कांग्रेस नेता ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि भाजपा ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी है? अगर युवा रोजगार मांगते हैं, तो वह उनसे पकौड़ा बेचने के लिए कहते हैं. इसके बावजूद अगर छात्र मोदी-मोदी करते हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारा जाना चाहिए.

कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि महिलाओं और कलाकारों के प्रति कांग्रेस की ऐसी सोच है. रील लाइफ में एक कलाकार को कई चरित्र निभाने पड़ते हैं. क्या कांग्रेस के लोग कलाकार का वही चरित्र बनाएंगे जो वो निभा रहा है? भाजपा भारत के कलाकारों और महिलाओं को सम्मान करती है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड