हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ 1 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान: Live Breaking News Headlines & Updates, January 31, 2024

31 Jan, 23:27 (IST)

झारखंड के सभी आदिवासी संघों ने गुरुवार 1 फरवरी को राज्य में बंद का आह्वान किया है. इसको लेकर पोस्टर भी जारी किए गए हैं, जिन पर हेमंत सोरेन की तस्वीर है.

31 Jan, 22:48 (IST)

 

जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन की अपील पर गुरुवार को सुबह 10.30 बजे अदालत में सुनवाई होगी. ईडी के समन के खिलाफ हेमंत हाईकोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दायर की है.

31 Jan, 22:23 (IST)

ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें रात 9 बजकर 33 मिनट पर अरेस्ट किया गया था. उनकी गिरफ्तारी सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद हुई है. इससे पहले हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. इस मौके पर चंपई सोरेन भी वहां मौजूद थे.

31 Jan, 21:51 (IST)

रांची के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन अपने आवास पहुंचे.

31 Jan, 19:53 (IST)

CM सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है. झारखंड में हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच आज शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक राज्यपाल से मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक, जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है. ऐसे में खबर है कि सोरेन 15 दिनों तक रांची में ED की कस्टडी में रह सकते हैं.

31 Jan, 13:33 (IST)

प्रवर्तन निदेशालय की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने पहुंच गई है. ईडी की टीम रांची में दोपहर एक बजे सीएम आवास पहुंची और कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब करेगी.

31 Jan, 13:17 (IST)

पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.

31 Jan, 13:10 (IST)

चंडीगढ़: AAP और कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

31 Jan, 12:23 (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज 'जैसे को तैसा' की नीति के साथ जवाब दे रही हैं. जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है. आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है. नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है.'

31 Jan, 12:21 (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है. पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है."

Read more


अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने मंगलवार को कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर मजबूत बने रहने की उम्मीद है और यह 2024 तथा 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है. आईएमएफ ने विश्व आर्थिक परिदृश्य पर ताजा रिपोर्ट में वैश्विक वृद्धि दर 2024 में 3.1 प्रतिशत और 2025 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. रिपोर्ट के अनुसार, चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2024 में 4.6 प्रतिशत और 2025 में 4.1 प्रतिशत रहने की संभावना है. अक्टूबर, 2023 के अनुमान के मुकाबले वृद्धि दर में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने कहा, ‘‘भारत की आर्थिक वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है और इसके 2024 और 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. यह पिछले साल अक्टूबर में जताये गये अनुमान के मुकाबले 0.2 प्रतिशत अधिक है.’’ आईएमएफ की रिपोर्ट बताती है कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने वाला देश बना हुआ है.

आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचास ने एक ब्लॉग में लिखा है कि मुद्रास्फीति में लगातार गिरावट और वृद्धि दर बढ़ने के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ यानी अब चक्रीय नरमी से बाहर निकलने की ओर है. लेकिन विस्तार की गति धीमी बनी हुई है और आगे समस्या बनी रह सकती है. उन्होंने कहा कि कई अर्थव्यवस्थाओं में मजबूती दिख रही है. ब्राजील, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि दर में तेजी है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट