देश

Lalduhoma Swearing-In Ceremony: मिजोरम के नए CM बने लालदुहोमा, ZPM नेता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; देखें VIDEO

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जहां मिजो नेशनल फ्रंट के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी मौजूद थे.

Lalduhoma Swearing-In Ceremony: मिजोरम के नए CM बने लालदुहोमा, ZPM नेता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; देखें VIDEO

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जेडपीएम के 11 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जहां मिजो नेशनल फ्रंट के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में एमएनएफ के विधायक दल के नेता लालचंदमा राल्ते समेत सभी विधायक शामिल हुए. पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला भी इस अवसर पर मौजूद रहे.

देखें वीडियो-

मंगलवार को जेडपीएम विधायक दल ने लालदुहोमा को अपना नेता और के. सपडांगा को उपनेता चुना था. मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा है और राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं. जेडपीएम ने सात नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).