Lakhs of Turtles Reached Odisha: 3 लाख ओलिव रिडले कछुए ओड़िशा पहुंचे, गहिरमाथा और ऋषिकुल्या बीच पर दिए अंडे, प्रशासन ने की सुरक्षा की व्यवस्था (Watch Video)

ओड़िशा के गहिरमाथा और ऋषिकुल्या बीच पर लाखों की तादाद में ऑलिव रिडले कछुए मास नेस्टिंग के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि 3 लाख से ज्यादा कछुओं ने लाखों की तादाद में अंडे दिए.

Credit-(X,@gunsnrosesgirl3)

Lakhs of Turtles Reached Odisha: ओड़िशा के गहिरमाथा और ऋषिकुल्या बीच पर लाखों की तादाद में ऑलिव रिडले कछुए मास नेस्टिंग के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि 3 लाख से ज्यादा कछुओं ने लाखों की तादाद में अंडे दिए. बताया जा रहा है की हर साल ये इस जगह पर आकर अंडे देते है, लेकिन इस बार इनकी संख्या काफी ज्यादा है. इनके लिए प्रशासन ने भी व्यवस्था की है और कोई इनके पास न जाएं इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी की है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @gunsnrosesgirl3 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये कछुए सदियों से अपने जन्मस्थल पर लौटने की प्राकृतिक प्रवृत्ति के कारण यहां आते हैं, जिससे यह तट दुनिया के सबसे बड़े कछुआ प्रजनन स्थलों में से एक बन गया है.ओडिशा सरकार और वन्यजीव संरक्षण विभाग ने इन समुद्र तटों को संरक्षित क्षेत्र घोषित कर विशेष निगरानी व्यवस्था की है.ये भी पढ़े:Odisha: ओडिशा में रुशिकुल्या नदी के तट पर लौटे 55 टैग लगे ओलिव रिडले कछुए

लाखों कछुए ओड़िशा के तट पर पहुंचे

बीच पर लाखों की तादाद में दिखाई दे रहे है कछुए

ओडिशा तट पर ऑलिव रिडले कछुओं मास नेस्टिंग के लिए पहुंचे है. 300,000 कछुए रेतीले तटों पर अंडे देने के लिए यहां पहुंचे है. यह प्राकृतिक घटना, जिसे 'अरिबाडा' के नाम से जाना जाता है, गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य और रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर ये कछुए अंडे दे रहे है. इन लुप्तप्राय कछुओं के लिए दुनिया के दो सबसे महत्वपूर्ण जगह है ये अंडे देने के लिए.

हर साल हजारों किलोमीटर का सफ़र तय करके पहुंचते है ओड़िशा

हर साल, ऑलिव रिडले कछुए इस मौसम में मास नेस्टिंग के लिए हजारों किलोमीटर का सफ़र तय करके दूर ओडिशा के समुद्र तट पर पहुंचते है. मादा कछुए समुद्र से निकलती हैं, रेत में गड्ढे खोदती हैं और समुद्र में लौटने से पहले प्रत्येक मादा 100-150 अंडे देती हैं

 

Share Now

\