शारदा चिटफंड घोटाला: कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पहुंचे शिलॉन्ग, CBI आज करेगी पूछताछ
शारदा चिटफंड घोटाले मामले में सीबीआई (CBI) कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) से शनिवार को शिलॉन्ग में पूछताछ करने वाली है.
शारदा चिटफंड घोटाले मामले में सीबीआई (CBI) कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) से शनिवार को शिलॉन्ग (Shillong)में पूछताछ करने वाली है. सीबीआई के सवालों के जवाब देने के लिए राजीव कुमार शिलॉन्ग पहुंच चुकें है. सीबीआई उनसे शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में उनकी भूमिका को लेकर सवाल-जवाब करने वाली है. राजीव कुमार के बारे में बताया जा रहा है किउनके साथ 3 अन्य आईपीएएस (IPS) अधिकारी भी शिलॉन्ग पहुंचे हैं.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने (Supreme Court) ने मंगलवार को राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. अपने निर्देश में कोर्ट ने कहा था कि कोलकाता पुलिस आयुक्त, ‘शारदा चिटफंड घोटाले’ से जुड़े मामलों की जांच में सीबीआई (CBI) के साथ 'विश्वसनीय रूप से' सहयोग करें. हालांकि कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करने को लेकर भी आदेश दिया था. यह भी पढ़े: Mamata vs CBI: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- कमिश्नर राजीव कुमार को CBI के सामने पेश होने को कहा, जांच में सहयोग करने की भी दी नसीहत
सूत्रों की माने तो सीबीआई के संभावित सवालों को लेकर राजीव कुमार ने पहले ही तैयारी की हुई है. रिपोर्ट में बताया गया था कि कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेट क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर 80-100 ऐसे सवालों की एक लिस्ट तैयार की थी जो सीबीआई के अधिकारी राजीव कुमार से पूछ सकते हैं. यह भी पढ़े: ममता बनर्जी vs सीबीआई: जानें कौन हैं पुलिस अफसर राजीव कुमार, जिनके लिए धरने पर बैठ गई ममता बनर्जी
क्या आरोप है
कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर सीबीआई ने ‘शारदा चिटफंड घोटाले’ के सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने आरोप लगाया कि घोटाले की एसआईटी (SIT) जांच के अगुवा रहे कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत के साथ छेड़छाड़ की. सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने जो दस्तावेज एजेंसी को सौंपे उनमें कुछ ‘छेड़छाड़’ की गई है. इन्हीं आरोपों को लेकर सीबीआई राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती है. जो पिछले हफ्ते अचानक से राजीव कुमार से पूछताछ करने उनके निवास स्थान गई थी. जिसके बाद सीबीआई और पुलिस के बीच गतिरोध पैदा हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

