विदेश

Lockdown in North Korea: उत्तर कोरिया में दो साल बाद कोरोना का पहला केस मिलने से हड़कंप, 'किम जोंग उन' ने पूरे शहर में लगाया लॉकडाउन

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने देश में कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के बाद गुरुवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया है.

Lockdown in North Korea: उत्तर कोरिया में दो साल बाद कोरोना का पहला केस मिलने से हड़कंप, 'किम जोंग उन' ने पूरे शहर में लगाया लॉकडाउन
किम जोंग-उन (Photo Credits: Facebook)

Lockdown in North Korea: उत्तर कोरिया में गुरुवार को कोरोना वायरस का पहला केस मिलने से हड़कंप मच गया है. एएफपी के अनुसार तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने ऐहतियात के तौर पर बिना देर करते हुए पूरे उत्तर कोरिया  में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. ताकि इस महामारी को एक बार फिर से उत्तर कोरिया  में बढ़ने से रोका जा सके. इसके साथ ही किम जोंग उन ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों से कोविड गाइडलाइन को अधिकतम स्तर तक बढ़ाने का आदेश दिया. जानकारी के अनुसार कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को राजधानी प्योंगयांग में कुछ लोगों का कोविड टेस्ट हुआ. इसमें एक शख्स कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया. फिलहाल संक्रमित मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है.

उत्तर कोरिया में लगा लॉकडाउन:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).