Kerala: केरल के विधायक जलील ने जम्मू कश्मीर को ‘भारत अधीन जम्मू कश्मीर’ बताया
केरल के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के विधायक के टी जलील ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर को ‘‘भारत अधीन जम्मू कश्मीर तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘‘आजाद कश्मीर’’ के रूप में वर्णित करके एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.
तिरुवनंतपुरम, 12 अगस्त: केरल के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के विधायक के टी जलील ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर को ‘‘भारत अधीन जम्मू कश्मीर तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘‘आजाद कश्मीर’’ के रूप में वर्णित करके एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. UP: सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा की हत्या का था प्लान, पाकिस्तान जाने की थी योजना
जलील ने अपने कश्मीर दौरे के संबंध में एक फेसबुक पोस्ट में यह टिप्पणी की. मलयालम में लिखी पोस्ट में, केरल के विधायक ने कहा, ‘‘कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से को ‘आजाद कश्मीर’ के रूप में जाना जाता है और यह ऐसा क्षेत्र है जहां पाकिस्तान सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं है.’’
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली पिछली एलडीएफ सरकार में मंत्री रहे जलील ने कहा कि ‘‘भारत अधीन जम्मू कश्मीर में जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख के कुछ हिस्से शामिल हैं.
जलील की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि उन्होंने ‘देशद्रोही’ टिप्पणी की और सरकार से उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने का आग्रह किया. मुरलीधरन ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और यह देश की घोषित नीति है.
उन्होंने आरोप लगाया कि जलील ने सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा लगाए गए नारे को साझा किया. मुरलीधरन ने सरकार से विधायक से इस्तीफा मांगने का भी आग्रह किया. भाजपा नेता संदीप वारियर ने भी जलील की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ‘‘उनकी जहरीली सोच पंक्तियों के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है.’’ माकपा के प्रदेश सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने कहा कि वह फेसबुक पोस्ट पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया देंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

