Video: मुंबई के कोलाबा में लोगों ने कश्मीरी बिजनेसमैन को पीटा, सामने आया CCTV फुटेज

मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर एक कश्मीरी व्यवसायी की पिटाई की और उसे अपनी व्यावसायिक गतिविधियां छोड़ने के लिए कहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पादशाही बाग के एक प्रमुख व्यवसायी यूनिस राथर पर कोलाबा में स्थानीय लोगों के एक समूह ने बेरहमी से हमला किया था. पीड़ित पर उसकी दुकान के बाहर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सदमे में चला गया. इस भयावह घटना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित कथित तौर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के पास पंहुचा था', हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.