जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर से की कायरना हरकत, गोलीबारी में सेना के जवान करमजीत सिंह शहीद, 4 घायल

राजौरी (Rajouri) जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में राइफल मैन करमजीत सिंह (Rifleman Karamjeet Singh) का निधन हो गया. बता दें कि पाकिस्तान ने सुबह लगभग 5.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए. वहीं सेना भी पटलवार कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया

राइफल मैन करमजीत सिंह शहीद ( फोटो क्रेडिट - ANI )

पाकिस्तान ( Pakistan) एक तरफ भारत से शांति वार्ता की बात करता है. दूसरी तरफ से घात लगाकर पीठ पीछे छुरा भी घोंपने का काम भी करता है. पुलवामा हमले के बाद विश्वभर में बदनामी झेलने के बाद भी शायद पाकिस्तान शायद ही कभी सुधरे. क्योंकि पाक अपनी नापाक हरकत कर रहा है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. सुंदरबनी सेक्टर (Sunderbani sector ) में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान जवान शहीद हो गया.

राजौरी (Rajouri) जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में राइफल मैन करमजीत सिंह (Rifleman Karamjeet Singh) का निधन हो गया. बता दें कि पाकिस्तान ने सुबह लगभग 5.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए. वहीं सेना भी पटलवार कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया.

यह भी पढ़ें:- पुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान को सबक सिखाने ने लिए नेवी ने अरब सागर में तैनात किए थे 60 युद्धपोत और परमाणु पनडुब्बियां

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार नागरिकों की मौत हो चुकी है. दर्जनों गांवों को निशाना बनाकर की गई संघर्ष विराम की 100 से ज्यादा इन घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं. भारतीय सेना पाक को लगातार मुहंतोड़ जवाब दे रही है बावजूद इसके पाक सुधर नहीं रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स