देश

Reliance Jio Services Down: पूरे भारत में डाउन हुआ जियो, कनेक्टिविटी बाधित होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

आज पूरे भारत में जियो यूजर्स को करीब एक घंटे तक नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों को कॉल करने और इंटरनेट यूज करने में भारी परेशानी हुई. जिओ यूजर्स ने सोशल साइट एक्स पर अपनी शिकायतें साझा कीं और समस्या के समाधान की अपील की.

Reliance Jio Services Down: पूरे भारत में डाउन हुआ जियो, कनेक्टिविटी बाधित होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर की शिकायत
(Photo : X)

Reliance Jio Services Down: आज पूरे भारत में जियो यूजर्स को करीब एक घंटे तक नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों को कॉल करने और इंटरनेट यूज करने में भारी परेशानी हुई. जिओ यूजर्स ने सोशल साइट एक्स पर अपनी शिकायतें साझा कीं और समस्या के समाधान की अपील की. उन्होंने बताया कि वे दोपहर 1:53 बजे से जियो नेटवर्क तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. वे गूगल, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यूज नहीं कर पा रहे हैं. रियल-टाइम आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने दावा किया कि 2400 से ज्यादा यूजर को अपने जियो कनेक्शन में समस्या का सामना करना पड़ा. हालांकि, जियो ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. नीचे उन जीयो यूजर्स की प्रतिक्रिया देख सकते हैं, जिन्हें नेटवर्क आउटेज की परेशानी हुई थी.

उत्तर प्रदेश पूर्वी सर्किल में डाउन हुआ जियो 

जियो वाई-फाई हो गया डाउन

जियो मोबाइल नेटवर्क और जियो वाई-फाई दोनों हुए डाउन: 

पूरे भारत में जीयो सेवाएं बाधित

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).