Jhansi Shocker: यूपी के झांसी से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है. यहां मऊरानीपुर के विजरवारा गांव की नवविवाहिता शिवांगी तिवारी बीते तीन दिनों से ससुराल की दहलीज पर भूखी-प्यासी बैठी है. उसका कहना है कि वो मायके नहीं जाएगी, चाहे जान ही क्यों न चली जाए. मामला घरेलू विवाद का है, जिससे तंग आकर ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. शिवांगी की हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपने फैसले पर अड़ी रही और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.
अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों एक नवविवाहिता को अपने हक के लिए इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है?
तीन दिन से ससुराल के दरवाजे पर भूखी-प्यासी बैठी है नवविवाहिता
प्रकरण की जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मऊरानीपुर को निर्देशित किया गया है।
— Jhansi Police (@jhansipolice) April 18, 2025












QuickLY