Jhansi Road Accident: शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की XUV कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत; खुशियां मातम में बदली

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के निवासी शहाबुद्दीन अपने बेटे, बहू और बच्चों के साथ महाराष्ट्र के मोगरा में किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. लेकिन खुशी का यह पल मातम में बदल गया, जब उनकी XUV कार झांसी जिले के पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई.

(Photo Credits AI)

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के निवासी शहाबुद्दीन अपने बेटे, बहू और बच्चों के साथ महाराष्ट्र के मोगरा में किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. लेकिन खुशी का यह पल मातम में बदल गया, जब उनकी XUV कार झांसी जिले के पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई.

हादसे में चालक समेत 3 की मौत

इस भयानक हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से चालक सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 35 वर्षीय आसमा, 14 वर्षीय मासूम उसना और कार चालक आमिर शामिल हैं. यह भी पढ़े: Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर वैन की बस से टक्कर, एक महिला की मौत, 10 जख्मी

5 की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं.

असंतुलित होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जैसे ही कार खिल्ली गांव के पास हाईवे के किनारे पहुंची, अचानक असंतुलित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. शहाबुद्दीन परिवार के लिए यह हादसा शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड