देश

Japan: प्रवासी भारतीय बोले, 'पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं '

बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई. इसके खिलाफ देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग खुलकर बोल रहे हैं. जापान के कुछ प्रवासी भारतीयों का मानना है कि पीएम मोदी ने बीते 11 वर्षों में जो देशहित में काम किया, उसे विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं.

Japan: प्रवासी भारतीय बोले, 'पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं '
पीएम मोदी का ऐलान- युवाओं को नौकरी, टैक्स में राहत (Photo : X)

टोक्यो, 30 अगस्त : बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई. इसके खिलाफ देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग खुलकर बोल रहे हैं. जापान के कुछ प्रवासी भारतीयों का मानना है कि पीएम मोदी ने बीते 11 वर्षों में जो देशहित में काम किया, उसे विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं.

दरभंगा में जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा टूटी, उसे लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है. मूल रूप से मंगलौर के रहने वाले एनआरआई सदाशिव शेट्टी ने आईएएनएस से बातचीत में इस घटना की घोर निंदा की. उन्होंने कहा, पीएम मोदी देशहित में कार्य कर रहे हैं. जापान में आज जो हमें सम्मान मिल रहा है, उसके पीछे पीएम मोदी का अहम रोल है. क्योंकि, हम तो यहां पर 20 साल से रह रहे हैं, कभी इतना सम्मान नहीं मिला है. हमें गर्व होता है कि हमारे पास ऐसा नेतृत्व है, जिसका डंका विश्व भर में बज रहा है. यह भी पढ़ें :‘राहुल गांधी को गुजरात में घुसने नहीं देंगे’, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भड़के भाजपा सांसद दिनेश मकवाना

शेट्टी ने कहा कि यहां (जापान में) पहले भारत के प्रधानमंत्री का नाम भी लोगों को नहीं पता था. लेकिन, जब से पीएम मोदी ने कमान संभाली है, तो जापान हमारे पीएम के बारे में जानने लगा है. वे दो दिवसीय दौरे पर जापान आए, हमें गर्व महसूस हुआ. अभद्र टिप्पणी पर बोले, "जब कोई अच्छा काम करता है तो उसके खिलाफ बोलने वाले कई लोग खड़े हो जाते हैं. पीएम मोदी देश के लिए लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ बोला जा रहा है. पीएम मोदी एक संवैधानिक पद पर हैं, इसीलिए उनका सम्मान होना चाहिए; अपमान की बात आप सोच भी नहीं सकते हैं."

प्रदीप ने बताया कि पीएम मोदी जापान आते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है. 10 साल में उन्होंने भारत में काफी विकास किया. मेरे पास उनकी तारीफ में कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मोदी देश के पीएम हैं, उनके खिलाफ अपशब्द बुरी बात है. यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. आप किसी से असहमत हो सकते हैं, लेकिन किसी के खिलाफ भाषा का स्तर इतना नीचा जाना ठीक नहीं है.उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).