J&K: कश्मीरी पंडित की अंतिम यात्रा में पहुंचे BJP नेताओं का विरोध, राहुल भट्ट को कल आतंकियों ने मारी थी गोली
(Photo Credits: Umar Ganie/Twitter)

जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी. राहुल भट्ट की हत्या को लेकर कश्मीरी पंडितों में आक्रोश है. लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया तो वहीं अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का भी घेराव किया.

राहुल भट्ट की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कवींद्र गुप्ता को कश्मीरी पंडितों के विरोध झेलना पड़ा. इस दौरान लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.