देश

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर ADGP मुनीर खान का बयान, कहा- घाटी में स्थिति नियंत्रण में, पड़ोसी देश और विपक्ष फैला रहा प्रोपोगेंडा

मुनीर खान ने बताया श्रीनगर जिले और अन्य जिलों के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय स्तर पर कुछ घटनाएं हुई थीं लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है. ADG ने यह भी बताया कि घाटी के पुराने वीडियोज के जरिए कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं. हम शांति बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर ADGP मुनीर खान का बयान, कहा- घाटी में स्थिति नियंत्रण में, पड़ोसी देश और विपक्ष फैला रहा प्रोपोगेंडा
ADGP मुनीर खान (Photo Credit-ANI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुनीर खान (Muneer Khan) ने घाटी के मौजूदा हालात पर मीडिया से बात की. मुनीर खान ने बुधवार को कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है "जम्मू से पाबंदियां हटा ली गई हैं... कश्मीर में भी कुछ स्थानों पर पाबंदियां रह गई हैं... उन्होंने कहा घाटी में हालत काबू में हैं. इस वक्त हमारा मुख्य फोकस 15 अगस्त है, जिसे समूचे सूबे में शांतिपूर्वक मनाए जाने की तैयारियां कर ली गई हैं..."

मुनीर खान ने बताया श्रीनगर जिले और अन्य जिलों के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय स्तर पर कुछ घटनाएं हुई थीं लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है. ADG ने यह भी बताया कि घाटी के पुराने वीडियोज के जरिए कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं. हम शांति बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा- जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों में 15 अगस्त के बाद मिलेगी ढील

हमारा मुख्य फोकस 15 अगस्त-

विपक्षी और पड़ोसी देश फैला रहे प्रोपोगेंडा-

उन्होंने कहा कि जब कानून और व्यवस्था को लेकर कोई नई स्थिति उत्पन्न होती है, तो पड़ोसी राज्यों सहित विपक्षी पार्टियां प्रोपेगेंडा फैलाती हैं. जिनका मुख्य मकसद माहौल खराब करना होता है. वायरल हो रहे कुछ वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि यह 2016 और 2010 के वीडियो अब वायरल हो रहे हैं, यह उन्हीं लोगों के प्रोपोगेंडा का हिस्सा है. हम इन प्रयासों को विफल करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).