J-K: सुरक्षाबलों ने 12 घंटे में मार गिराए 5 आतंकी, जैश का कमांडर जाहिद वानी भी शामिल- मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पिछले 12 घंटों में दो अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों पर कुल पांच आतंकी मारे गए है. इनकी पहचान पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों के तौर पर हुई है.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बडगाम में मुठभेड़ (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) जारी है. पिछले 12 घंटों में दो अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों पर कुल पांच आतंकी मारे गए है. इनकी पहचान पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकियों के तौर पर हुई है. इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- सभी लंबित मुद्दे बातचीत, कूटनीति से हल होने चाहिए

आईजीपी (IGP) कश्मीर ने बताया कि पिछले 12 घंटों में पुलवामा मुठभेड़ में चार और बडगाम में एक आतंकी ढेर हुआ. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर आतंकवादी जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नैरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी जब तलाशी ले रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं और आगे विवरण का इंतजार है.

अधिकारी ने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई. उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेरा हुआ है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों को नजदीक आता देख छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई के बाद यह मुठभेड़ में तब्दील हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट