जम्मू-कश्मीर: घाटी में नापाक साजिश रच रहा है पाकिस्तान, माहौल बिगाड़ने की फिराक में 200 से 300 आतंकी

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीमा पार से बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुसने में कामयाब रहे हैं जबकि घुसपैठ निरोधक व्यवस्था ने कई घुसपैठियों का सफाया कर उनकी कई कोशिशें विफल कर दी हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं तथा पाकिस्तान ने सर्दियां शुरू होने से पहले अधिक से अधिक संख्या में आतंकवादियों को राज्य में दाखिल कराने के लिए सीमापार से गोलीबारी तेज कर दी है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीमा पार से बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुसने में कामयाब रहे हैं जबकि घुसपैठ निरोधक व्यवस्था ने कई घुसपैठियों का सफाया कर उनकी कई कोशिशें विफल कर दी हैं. सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सीमावर्ती पुंछ जिले के अपने दौरे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ (जम्मू कश्मीर में) सक्रिय आतंकवादियों की संख्या 200 से 300 तक है. यह आंकड़ा सामान्यत: स्थिर नहीं रहता है और ऊपर-नीचे होता रहता है.’’ पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पाकिस्तान ने अधिक से अधिक आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम उल्लंघन तेज कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू- कश्मीर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संघर्ष विराम उल्लंघन हो रहा है. कनाचक, आर एस पुरा और हीरानगर में और पुंछ, राजौरी, उरी, नांबला, करनाह और केरन में नियंत्रण रेखा पर ऐसा हो रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इन संघर्षविराम उल्लंघनों का लक्ष्य (सर्दियां शुरू होने से पहले) अधिक से अधिक आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में दाखिल कराना है. हमारा घुसपैठ निरोधक प्रबंध बहुत मजबूत है और हाल के समय में घुसपैठ के कई प्रयास विफल किये गये हैं.’’ उन्होंने कहा कि ऐसी भी खबरें हैं कि बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुस आये हैं.

यह भी पढ़े: आतंकियों पर नरमी PAK को पड़ेगी भारी, मंडरा रहा है ब्‍लैक लिस्‍ट होने का खतर, पाई-पाई के लिए हो सकता है मोहताज

सिंह ने कहा, ‘‘ इस तरफ आने के बाद कुछ मुठभेड़ हुई और कुछ आतंकवादियों का सफाया भी हुआ. गुलमर्ग सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार किये गये और गांदेरबल में चार दिन के अभियान में दो आतंकवादी मारे गये.’’ उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर कुछ आतंकवादी देखे गये हैं और हमने उनके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\