Indian Economy GDP Growth Rate: भारत की आर्थिक विकास दर में उछाल, तीसरी तिमाही में 6.2% की ग्रोथ दर्ज; मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती बरकरार (Watch Video)
भारत की अर्थव्यवस्था में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान मजबूती देखने को मिली है. नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की GDP इस तिमाही में 6.2% की दर से बढ़ी है.
Indian Economy GDP Growth Rate: भारत की अर्थव्यवस्था में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान मजबूती देखने को मिली है. नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की GDP इस तिमाही में 6.2% की दर से बढ़ी है, जो पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 5.6% थी. सरकार और उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी, निर्यात में सुधार और कृषि क्षेत्र की मजबूती ने आर्थिक वृद्धि को रफ्तार दी है. सरकारी खर्च में 8.3% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 3.8% थी.
वहीं, निजी उपभोग व्यय (कंजम्प्शन स्पेंडिंग) 6.9% बढ़ा, जो पिछले तीन महीनों में 5.9% था. इससे संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था में मांग और उपभोक्ता विश्वास दोनों बढ़ रहे हैं.
ये भी पढें: GDP डेटा, एफएंडओ एक्सपायरी और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान
तीसरी तिमाही में 6.2% की ग्रोथ दर्ज
#WATCH | Delhi | On GDP grows 6.2% in Q3, Chief Economist at Infomerics India, Dr Manoranjan Sharma says, "We see this number in a positive light because if you recall the last quarter numbers came it 5.4 per cent... There seems to be a broad-based pickup in economic activities,… pic.twitter.com/TiEKQNeTjR
— ANI (@ANI) March 1, 2025
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार की जरूरत
निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5% रही, जो पिछली तिमाही के 2.1% से ज्यादा है, लेकिन पिछले साल की समान तिमाही के 14% से काफी कम है. इससे संकेत मिलता है कि विनिर्माण क्षेत्र में अभी भी सुधार की आवश्यकता है.
कृषि क्षेत्र बना आर्थिक मजबूती की रीढ़
कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 5.6% रही, जो पिछली तिमाही के 4.1% से अधिक है. इससे ग्रामीण मांग को बढ़ावा मिला, जिससे समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली.
सेवा क्षेत्र में मजबूती बरकरार
वित्त, बीमा, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं 7% से अधिक की दर से बढ़ीं, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली/
आर्थिक अनुमान और चुनौतियां
NSO ने पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.5% की विकास दर का अनुमान लगाया है, जो पहले 6.4% थी. हालांकि, इस लक्ष्य को पाने के लिए चौथी तिमाही में 7.6% की विकास दर हासिल करनी होगी, जो वैश्विक आर्थिक संकट और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के प्रभाव के कारण चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

