IND A vs ENG A 2nd Unofficial Test 2025 Day 4 Live Streaming: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का चौथा दिन होगा निर्णायक, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर की जा रही है, लेकिन इसे देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा. हालांकि, SonyLIV पर भी दूसरे टेस्ट की स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगा.

India A and England A Captains in Action (Photo Credits: @BCCI/X)

Where To Watch India A National Cricket Team vs England A National Cricket Team Live Telecast: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस 2025 दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 6 जून (गुरुवार) से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड (County Ground, Northampton) में खेला जा रहा हैं. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल (5), केएल राहुल (51), करुण नायर (15) सस्ते में आउट हुए, जबकि ईश्वरन ने एक छोर संभाले रखा. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने कुल 5 विकेट लिए (दोनों पारियों में). चौथे दिन इंडिया ए मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाने की कोशिश करेगी. दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल ख़त्म, इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस बनाए 184 रनों की बढ़त, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चल रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. इंडिया ए ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं और अब तक 184 रन की बढ़त हासिल कर ली है. कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (80) और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (नाबाद 6) ने टीम को संभाला. इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी में केएल राहुल (116) की तेज़ पारी की बदौलत 348 रन बनाए थे। इंग्लैंड लायंस ने जवाब में 327 रन बनाए, जिसमें खलील अहमद ने 4 विकेट लिए.

IND A बनाम ENG A दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 6 जून 2025 (गुरुवार) से इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन स्थित काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. जिसके चौथे दिन का खेल 09 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत के इंग्लैंड दौरे 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर Sony Sports Network है. दर्शक India A बनाम England Lions के मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Ten 5 टीवी चैनल पर देख सकते हैं. इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और फैन्स को रोमांचक क्रिकेट एक्शन की पूरी उम्मीद है.

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर की जा रही है, लेकिन इसे देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा. हालांकि, SonyLIV पर भी दूसरे टेस्ट की स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगा. इसके अलावा दर्शक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ecb.co.uk और England Cricket ऐप के माध्यम से भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड