Maharashtra Political Crisis: राजनीतिक संकट के बीच बोले NCP नेता जयंत पाटिल- सरकार गिरी तो विपक्ष में बैठेंगे
NCP नेता जयंत पाटिल (Photo: ANI)

महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पर एनसीपी के जयंत पाटिल ने कहा, सरकार बनी तो हम सत्ता में रहेंगे, सरकार गई तो विपक्ष में बैठेंगे. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि एक राज्य में सरकार बनाने के लिए आप दूसरे राज्य में अपनी ताकत दिखा सकते हैं. उन्हें (शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे) अपने विधायकों को राज्यपाल को दिखाने के लिए यहां आना होगा...इसके बाद राज्यपाल आवश्यक निर्णय लेंगे.