Garib Rath Train Bomb Threat: गरीब रथ को उड़ाने की धमकी,  राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई, सर्च अभियान जारी (See Pics)
Garib Rath Train

Garib Rath Train Bomb Threat: ट्रेन संख्या 12612 गरीब रथ को उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार एक यात्री ने 'रेल मदद' पोर्टल के माध्यम से बम होने की सूचना दी. जिस सूचना के बाद ट्रेन को धौलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया. यात्री ने अधिकारियों को बताया कि दो अन्य यात्रियों ने उसे बम के बारे में बताया. वहीँ ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा, "बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तलाशी ली जा रही है." सर्च अभियान के चलते फिलहाल ट्रेन धौलपुर जंक्शन पर ही रुकी है.

Tweet: