7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, जुलाई से सैलरी में होगा बंपर इजाफा
कोरोना वायरस महामारी का असर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर भी पड़ रहा है, दरअसल केंद्र सरकार ने इस संकट के कारण बढ़े वित्तीय बोझ के चलते बीते साल 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 61 लाख के करीब पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में जून 2021 तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया था.
7th CPC Latest News: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का असर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर भी पड़ रहा है, दरअसल केंद्र सरकार ने इस संकट के कारण बढ़े वित्तीय बोझ के चलते बीते साल 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 61 लाख के करीब पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में जून 2021 तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया था. यानि कि 30 जून तक महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की प्रभावी दर 17 प्रतिशत ही रहेगी. 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते को लेकर हुआ बड़ा फैसला, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को इतना मिलेगा फायदा
जैसा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कुछ महीनों पहले घोषणा की है कि सातवें वेतन आयोग या सातवें सीपीसी के अनुसार वेतन और पेंशन पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को 1 जुलाई से महंगाई भत्ते का पूरा लाभ मिलेगा. यानि की डीए में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में भारी इजाफा होने की पूरी उम्मीद है.
फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 17 फीसदी डीए मिलता है. डीए का यह स्तर जुलाई 2019 से प्रभावी है. पिछले साल सरकार ने डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 21 फीसदी करने की मंजूरी दी थी. इसे 1 जनवरी 2020 से प्रभावी होना था. दरअसल कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए केंद्र ने डीए में पिछले तीन संशोधन रोक दिए थे. इसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में 1 जनवरी 2020 से मिलने वाली किस्त का भुगतान नहीं करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही 1 जुलाई 2020 से और 1 जनवरी 2021 में जारी होने वाली डीए की अगली किस्तों का भुगतान भी नहीं करने का निर्णय लिया गया.
हालांकि, सरकार ने इस साल मार्च में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए को 1 जुलाई से रिस्टोर किया जाएगा. इसलिए, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भत्ते में मोटी बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसके अलावा, अगर सरकार जून में डीए में एक और बढ़ोतरी की घोषणा करती है, तो भत्ते में और वृद्धि होगी.
जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता जोड़े जाने की उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ तो जो मोटे तौर पर प्रति माह 2700 रुपये की बढ़ोतरी होगी और डीए सालाना 32,400 रुपये बढ़ जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

