CNG Price Hike: महंगाई की चौरफा मार, सीएनजी के दाम फिर बढ़े, दिल्‍ली में 2.50 रुपये हुआ महंगा
सीएनजी (Photo Credits: PTI)

CNG Price Hike: महंगाई के इस चौतरफा मार में वाहन चलाना भी महंगा होते जा रहा है. देश में आये दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी के दाम भी बढ़ने लगे हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 66.61 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है. वहीं गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 69.18 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है. गुरुग्राम में कीमत 74.94 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है. बता दें कि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में तीन दिन के भीतर सीएनजी की कीमतों में यह दूसरी बार इजाफा हुआ है. इससे वाहन चालकों पर एक बार फिर महंगाई का जोरदार झटका लगा है.