Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 85,362 नए मामले दर्ज, पिछले 24 घंटों में 1,089 संक्रमित मरीजों की हुई मौत
भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 85,362 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,089 नई मौतें हुई हैं. इसके साथ ही शनिवार को देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59,03,932 हो गई. अब तक 7,02,69,975 की जांच हो चुकी है. वैश्विक मोर्चे पर, भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे है.
नई दिल्ली, 26 सितम्बर: भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 85,362 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,089 नई मौतें हुई हैं. इसके साथ ही शनिवार को देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59,03,932 हो गई. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी. कुल मामलों में से 9,60,969 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं. 48,49,584 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 93,379 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं.
जहां रिकवरी दर 81.74 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.59 प्रतिशत हो गई है. कुल 13,00,757 मामलों और 34,761 मौतों के साथ देश में महाराष्ट्र इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं. नए मामलों में से लगभग 75 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पाए गए हैं.
India's #COVID19 case tally crosses 59-lakh mark with a spike of 85,362 new cases & 1,089 deaths in last 24 hours.
The total case tally stands at 59,03,933 including 9,60,969 active cases, 48,49,585 cured/discharged/migrated & 93,379 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/fTL9qjTu8p
— ANI (@ANI) September 26, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में 14,41,535 नमूनों का परीक्षण किया. अब तक 7,02,69,975 की जांच हो चुकी है. वैश्विक मोर्चे पर, भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे है. अमेरिका में 70,32,524 मामले सामने आ चुके हैं और 2,03,657 मौतें हुई हैं. शनिवार की सुबह तक, दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,24,71,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,87,593 हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

