देश

ट्रक से भिड़ी भारत-नेपाल मैत्री बस, कई यात्री जख्मी

भारत से नेपाल जानेवाली मैत्री बस गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई. बिहार के मुजफ्फरपुर में बस एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन यात्रियों के घायल होने की खबर है. अन्य सभी यात्रियों सुरक्षित हैं.

ट्रक से भिड़ी भारत-नेपाल मैत्री बस, कई यात्री जख्मी
नेपाल-भारत मैत्री बस दुर्घटनाग्रस्त (Photo Credit: Twitter)

पटना: भारत से नेपाल जानेवाली मैत्री बस गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई. बिहार के मुजफ्फरपुर में बस एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन यात्रियों के घायल होने की खबर है. अन्य सभी यात्रियों सुरक्षित हैं. हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया. फिलहाल इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

खबरों के मुताबिक मुजफ्फरपुर के जनकपुर-पटना मार्ग पर गुजरने के दौरान यह बस एक ट्रक से भीड़ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद यह बस सेवा पड़ोसी देश नेपाल के लिए शुरू की गई.

ये बस नेपाल के जनकपुर और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच भी चलती है. पटना-जनकपुर रूट की बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भिट्ठा मोड़ होते हुए जनकपुर जाएंगी, जबकि बोधगया-काठमांडू रूट की बसें गया, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, वीरगंज होते हुए काठमांडू जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).