कोरोना संक्रमित की मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)
COVID-19 Update: भारत में कोरोना की रफ्तार भले ही धीमी पड़ी है. लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना से 1,008 लोगों की जाना गई है. वहीं 1,72,433 नए मामले आए सामने आये हैं. हालांकि राहत की बात है कि इस महामारी से 2,59,107 लोग ठीक भी हुए हैं.
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 1,72,433 नए मामले आए, 2,59,107 रिकवरी हुईं और 1,008 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 15,33,921
कुल रिकवरी: 3,97,70,414
कुल मौतें: 4,98,983
कुल वैक्सीनेशन: 1,67,87,93,137
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 10.99% pic.twitter.com/dlgOU1m7yb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2022













QuickLY