Independence Day 2025: मनोज तिवारी ने दी 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जनता से की खास अपील
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण की जमकर तारीफ की और सभी से इसे सुनने की अपील की.
नई दिल्ली, 15 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण की जमकर तारीफ की और सभी से इसे सुनने की अपील की.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में मनोज तिवारी ने कहा, “जय हिंद! मैं अपनी लोकसभा उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शहीदों, पूरी दिल्ली और पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं. मेरा आप सभी लोगों से आग्रह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र के लाल किले से दिए गए भाषण को जरूर सुनें. अगर सुना है, तो उसकी समीक्षा करें, और अगर नहीं सुना, तो अवश्य सुनें.” यह भी पढ़ें : PM Modi on GST Reform: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद वित्त मंत्रालय ने दो-स्लैब जीएसटी सिस्टम का प्रस्ताव पेश किया
उन्होंने पीएम मोदी के भाषण को हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक बताया. तिवारी ने कहा, “यह भाषण हर भारतीय, चाहे वह गरीब हो, मध्यमवर्गीय हो, शोषित, पीड़ित, वंचित, युवा, महिला, किसान या व्यापारी हो सभी को सुनना चाहिए. यह भाषण गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने, व्यापारियों के लिए सुविधाएं लाने, युवाओं में नई ऊर्जा भरने और जीएसटी भरने वालों के लिए बड़ी सौगात देने वाला है.”
तिवारी ने इस भाषण को ‘नए भारत की शुरुआत’ करार देते हुए कहा कि यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भाषण किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए है. उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए, आपके अपने लिए है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी प्रगति, और आर्थिक सुधारों पर जोर दिया. उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत करने का आह्वान किया है."
मनोज तिवारी के अलावा, अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को शानदार बताया. पीएम मोदी के भाषण की तारीफ में कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. कंगना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “क्या स्पीच है!”
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी प्रगति और सांस्कृतिक गौरव जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का भी आह्वान किया. साथ ही, उन्होंने सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए देश की सुरक्षा और संप्रभुता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस भाषण में पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की भूमिका पर भी विशेष ध्यान दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2025 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

