News

VIDEO: उत्तर प्रदेश में लचर हेल्थ सिस्टम! कानपुर जिले में एक्सीडेंट के मरीजों का मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में किया गया इलाज, वीडियो वायरल

देश में हाईटेक हेल्थ सिस्टम के बड़े बड़े दावे किए जाते है. लेकिन कई बार इन दावों की पोल खुल जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सामने आया है.

VIDEO: उत्तर प्रदेश में लचर हेल्थ सिस्टम! कानपुर जिले में एक्सीडेंट के मरीजों का मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में किया गया इलाज, वीडियो वायरल
Credit-(X,@Pranjulnews24)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: देश में हाईटेक हेल्थ सिस्टम के बड़े बड़े दावे किए जाते है. लेकिन कई बार इन दावों की पोल खुल जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सामने आया है. जहां पर एक एक्सीडेंट में  घायल मरीजों का टॉर्च की रोशनी में इलाज किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ कानपुर जिले के सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की ये घटना है. जहां पर एक सड़क हादसे के बाद 13 घायल मरीज पहुंचे थे, जिनका इलाज मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है की मोबाइल की रोशनी में घायलों का इलाज किया जा रहा है. ये भी पढ़े:UP: बलिया के अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया मरीजों का इलाज

मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज 

घटना बुधवार की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक़ सिकंदरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी तो वही 13 लोग घायल हुए थे. हॉस्पिटल में लाइट नहीं होने की वजह से डॉक्टरों और स्टाफ को इनका इलाज मोबाइल के टॉर्च में करना पड़ा.

बताया जा रहा है की इन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दो जनरेटर होने के बावजूद इनका उपयोग नहीं किया जाता. इस वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के हेल्थ सिस्टम पर अब सवाल उठने लगे है. इस हादसे के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Pranjulnews24 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).