देश

Video: देशभक्ति का ऐसा जज्बा आपने नहीं देखा होगा, उत्तरप्रदेश के हापुड़ में शख्स ने शहीदों, क्रांतिकारियों के शरीर पर बना दिए 631 टैटू, लोग कहते है 'टैटू मैन'

हमारे देश में कई देशभक्त है, देश की आन,बान शान के लिए ये कुछ भी कर जाएंगे. देशभक्ति का जज्बा ही कुछ ऐसा है की लोग कुछ भी कर सकते है. ऐसे ही एक शख्स के बारे में हम आपको जानकारी देंगे, जिसने ऐसी देशभक्ति की मिसाल पेश की है की आज ये शख्स चर्चा का विषय बन गया.

Video: देशभक्ति का ऐसा जज्बा आपने नहीं देखा होगा, उत्तरप्रदेश के हापुड़ में शख्स ने शहीदों, क्रांतिकारियों के शरीर पर बना दिए 631 टैटू, लोग कहते है 'टैटू मैन'
Credit - (Twitter -X)

Video: हमारे देश में कई देशभक्त है, देश की आन,बान शान के लिए ये कुछ भी कर जाएंगे. देशभक्ति का जज्बा ही कुछ ऐसा है की लोग कुछ भी कर सकते है. ऐसे ही एक शख्स के बारे में हम आपको जानकारी देंगे, जिसने ऐसी देशभक्ति की मिसाल पेश की है की आज ये शख्स पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया.

इस शख्स ने किसी भगवान के टैटू शरीर पर नहीं बनाएं है, बल्कि देश के महान क्रांतिकारियों और शहीदों के टैटू बनाएं है, इसके साथ ही उन्होंने शहीदों के नाम भी गुदवाएं है. इस शख्स का नाम अभिषेक गौतम है और ये उत्तरप्रदेश के हापुड़ के रहनेवाले है. अभिषेक ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाएं है. ये भी पढ़े :Tattoo Ban: ड्यूटी के दौरान टैटू नहीं बनवा सकते पुलिसकर्मी! ओडिशा के DCP बोले- इससे खराब होती है छवि

देखें वीडियो :

अभिषेक के शरीर पर 631 टैटू है, इसमें कारगिल शहीद सैनिकों के साथ-साथ महापुरुषों और क्रांतिकारियों के चित्र भी हैं. इसमें महात्मा गांधी, सुभाषचन्द्र बोस, अब्दुल कलाम, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप,छत्रपति शिवाजी महाराज, चाणक्य इन सभी को अभिषेक ने अपने शरीर पर उकेरा है. इसके लिए अभिषेक को 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की ओर से सम्मानित भी किया गया है और अभिषेक को 'लिविंग वॉल मेमोरियल' की उपाधि दी गई है. इन्हें हापुड़ में 'टैटू मैन' के नाम से जाना जाता है.

अभिषेक ने इस बारे में आईएएनएस को जानकारी देते हुए बताया की ,उन्हें 'टैटू मैन' के नाम से जाना जाता है, शरीर पर देश के लिए शहीद हुए महान लोगों के टैटू बनाएं है. उन्होंने बताया की कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के नाम भी उन्होंने अपने शरीर पर उकेरे है. उन्होंने कहा की जिन लोगों ने शहादत दी है, उनके परिवारों से मिलने के बाद उनके नाम भी शरीर पर उकेरे है. अभिषेक ने बताया की उनके शरीर पर 631 नाम उकेरे हुए है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).