देश

UP: 'पंद्रह दिन पति... 15 दिन ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी': शादीशुदा महिला ने रखी अजीबोगरीब शर्त, पंचायत सदस्यों ने भी पीट लिया सिर

यूपी के रामपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक विवाहिता बार-बार अपने प्रेमी के साथ भागती रही और अब उसने अपने पति और प्रेमी के बीच एक अजीबोगरीब शर्त रख दी

UP: 'पंद्रह दिन पति... 15 दिन ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी': शादीशुदा महिला ने रखी अजीबोगरीब शर्त, पंचायत सदस्यों ने भी पीट लिया सिर
Photo- Pixabay

Rampur Husband Lover Dispute: यूपी के रामपुर जिले (Rampur District) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक विवाहिता बार-बार अपने प्रेमी के साथ भागती रही और अब उसने अपने पति और प्रेमी के बीच एक अजीबोगरीब शर्त रख दी, जिसे सुनकर पंचायत में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र (Azimnagar Police Station) का है, जहां डेढ़ साल पहले इस महिला की शादी गांव के ही एक युवक से हुई थी, जो बाहर मजदूरी करता है. शादी के छह महीने के अंदर ही महिला का अपने प्रेमी के साथ प्रेम संबंध (Love Affair) हो गया. इसके बाद महिला बार-बार अपने प्रेमी के साथ घर से भागती रही. ग्रामीणों और पति की मदद से महिला को कई बार वापस लाया गया, लेकिन वह बार-बार भाग जाती.

आठ दिन पहले वह 10वीं बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद पति ने पुलिस (UP Police) में शिकायत दर्ज कराई और महिला को बरामद कर लिया गया.

ये भी पढें: Balrampur Shocker: बलरामपुर में मूक-बधिर लड़की की इज्जत तारतार, अगवा के बाद गैंगरेप, वारदात से पहले CCTV में पीड़िता सड़क पर भागती दिखी; VIDEO

'15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ'

इस घटना के बाद दोनों गांवों के वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को बुलाकर पंचायत की गई. पंचायत में महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी को नहीं छोड़ना चाहती और अगर उसके पति को कोई आपत्ति है, तो वह महीने में 15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने की शर्त रखती है. उसकी यह शर्त सुनकर सभी हैरान रह गए.

पति ने नहीं मानी पत्नी की अजीबोगरीब शर्त

पति ने यह अजीबोगरीब शर्त नहीं मानी. उसने हाथ जोड़कर कहा कि अब मुझे तुमसे कोई लेना-देना नहीं है, तुम अपने प्रेमी के साथ जैसे चाहो वैसे रहो. पति की इस प्रतिक्रिया के बाद पंचायत में सभी लोग स्थिति को समझ गए और महिला को उसकी इच्छा के अनुसार रहने की अनुमति दे दी गई.

चर्चा का विषय बन गई यह अनोखी घटना

यह मामला दर्शाता है कि प्यार और शादी के बीच संतुलन बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ग्रामीण प्रशासन और पंचायत ने हस्तक्षेप किया, लेकिन महिला की जिद और पति की मजबूरी ने इस घटना को अनोखा बना दिया. इस घटना के बाद गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है और लोग ऐसी स्थितियों पर अलग-अलग राय रख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).