Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 16 जुलाई का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन के मुताबिक, 16 जुलाई को गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय और आसपास के मध्य भारत में मानसून सक्रिय होने की संभावना है.

Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. पश्चिमी, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का दौर लगातार जारी है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 16 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन के मुताबिक, 16 जुलाई को गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय और आसपास के मध्य भारत में मानसून सक्रिय होने की संभावना है. इसे लेकर पूरे पश्चिमी तट पर 'रेड अलर्ट' और मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

ये भी पढें: India Weather Update: गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में आज और कल हो सकती है भारी बारिश! जानें अन्य राज्यों का हाल- VIDEO

कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग  ने 17 जुलाई को उत्तराखंड और गुजरात में लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है. इससे पहले IMD ने 15 जुलाई के लिए कर्नाटक, गोवा और केरल में भारी वर्षा का 'रेड अलर्ट'  और महाराष्ट्र, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया था. इन राज्यों में आज पूर्वानुमान के मुताबिक जमकर बारिश हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi BRICS Summit 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ साझा किए गर्मजोशी भरे पल, भारत मंडपम में शुरू हुआ 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

ENG vs PAK 3rd Test Day 4 Edgbaston Pitch Report: चौथे दिन एजबेस्टन में पाकिस्तानी गेंदबाजों का चलेगा जादू या इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट

ENG vs PAK 3rd Test Match Day 4 Birmingham Weather Update: चौथे दिन एजबेस्टन में बारिश बनेगी विलेन या बिना रुकावट होगा खेल? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें मौसम का हाल