देश

Raigad Bus Accident Video: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा! एसटी बस 50 फीट नीचे खाई में गिरी, 8 महिलाएं घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ में मानगांव गोरेगांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक एसटी बस 50 फीट गहरी खाईं में गिर गई. इस घटना में 8 महिलाएं घायल हुई है.

Raigad Bus Accident Video: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा! एसटी बस 50 फीट नीचे खाई में गिरी, 8 महिलाएं घायल
Credit-(Twitter-X )

रायगढ़, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मानगांव गोरेगांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक एसटी बस 50 फीट गहरी खाईं में गिर गई. इस घटना में 8 महिलाएं घायल हुई है. इनमें से एक महिला की एक हालत ज्यादा खराब है. स्थानीय प्रशासन ने और पुलिस ने बस से महिलाओं को बाहर निकाला. महिलाओं को पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

इस घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने दावा की है की ,' लाडकी बहन योजना के प्रचार के कार्यक्रम में इन महिलाओं को लेकर जाया जा रहा था. उन्होंने ट्विटर एक्स पर ये दावा किया है. उन्होंने इस दौरान कहा की लाडकी बहन योजना के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सरकार की जिद ने महिलाओं की जान पर आफत आ गई. ये भी पढ़े:Sindhudurg ST Bus Accident: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में सड़क हादसा, एसटी बस का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर समेत 11 यात्री जख्मी

रायगढ़ में बस का एक्सीडेंट 

ये बहुत ही गंभीर बात है. उन्होंने आगे कहा की की ,' एसटी बीएस में घायल महिलाओं की तबियत जल्द ही अच्छी हो , इसके लिए प्रार्थना करता हूं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).