Sindhudurg ST Bus Accident: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में सड़क हादसा, एसटी बस का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर समेत 11 यात्री जख्मी
Credit -(Twitter -X)

Sindhudurg ST Bus Accident: महाराष्ट्र के कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले में एक बार फिर एसटी बस का एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में ड्राइवर समेत 11 लोग घायल हुए है. जानकारी के मुताबिक़ बस विजापुर से कुडाळ की तरफ जा रही थी. इसी दौरान वैभववाड़ी के पास कुसूर -पिंपलगांव के पास बस का एक्सीडेंट हो गया. गनिमत है की इस एक्सीडेंट में किसी यात्री की जनहानि नहीं हुई. आप देख सकते है की बस पलटी होकर सड़क के किनारे पड़ी है. कल भी अमरावती नागपुर हाईवे पर एसटी बस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी. ये भी पढ़े :Ratnagiri: दोस्तों की आंखों के सामने नदी में बह गया युवक, रत्नागिरी के खेड तहसील के शेल्डी डैम की घटना-Video

सिंधुदुर्ग जिले में एसटी बस का एक्सीडेंट