होली के मौके पर यूपी के लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को दिनदहाड़े मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
विधायक योगेश वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर (Lakhimpur) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक योगेश वर्मा (Yogesh Verma) को गुरुवार को होली (Holi) के मौके पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद ने बताया कि विधायक योगेश वर्मा दोपहर करीब 3 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में पटेल नगर स्थित अपने कार्यालय से अपने घर राजगढ़ लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि रास्ते में गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने योगेश वर्मा के दाहिने घुटने पर गोली मार दी और भाग गए.
विधायक योगेश वर्मा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि विधायक की शिकायत पर समुचित कार्रवाई की जाएगी. जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल जाकर विधायक का हाल पूछा. यह भी पढ़ें- Holi 2019: होलिका दहन के मौके पर सूरत के इस गांव में जलते अंगारों पर चले लोग, देखें Video
S Singh, DM Lakhimpur Kheri: Lakhimpur Sadar MLA Yogesh Verma was meeting some people when an argument broke out following which he was shot at. He is out of danger. He is in a state of shock and unable to give a statement right now. Investigation underway. pic.twitter.com/xb0nDRrdFg
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2019
एसपी पूनम ने बताया कि इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है. वहीं, लखीमपुर खीरी के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विधायक योगेश वर्मा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. वह अभी सदमे में हैं और अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है.
भाषा इनपुट
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

