Holi 2022: हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने शिमला में अपने आवास पर होली मनाई- Watch Video

Holi 2022: आज पूरे देश में होली त्योहार की धूम मची हुई है. लोग होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. होली त्योहार की ख़ुशी हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिली, राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने शिमला में अपने निवास स्थान पर लोगों के साथ होली खेलकर ख़ुशी मनाई. वहीं इसके पहले मुख्यमंत्री ठाकुर ने राज्य की जनता को ट्वीट कर बधाई दी, मुख्यमंत्री ने लिखा आप सभी को स्नेह और भाईचारे के प्रतीक "होली" पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह रंगोत्सव समस्त प्रदेशवासियों के घर-आंगन में सुख-समृद्धि के रंग लेकर आए, यही कामना करता हूं.

देखें वीडियो:

मुख्यमंत्री का ट्वीट: