Rohtak: ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे पहलवान पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

हरियाणा के रोहतक (Rohtak) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सोमवार को प्रैक्टिस कर रहे एक कुश्ती पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

रोहतक: हरियाणा के रोहतक (Rohtak) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सोमवार को प्रैक्टिस कर रहे एक कुश्ती पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सोमवार शाम को वैश्य शिक्षण संस्था के ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे पहलवान पर दो युवकों की अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पहलवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मामले की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. Sushil Kumar News: पहलवान सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार. 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पहलवान की पहचान अंकुश के रूप में हुई है, वह विजय नगर रोहतक का रहने वाला था. पुलिस अपराधियों तक पहुंचने और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, लगभग सात से आठ गोलियां मारकर हत्या की गई है. दो बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस के मुताबिक मृतक पहलवान के पिता पेशे से वकील हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी