Haryana IG Hemant Kalson Arrested: हरियाणा के IG हेमंत कलसन गिरफ्तार, 2 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप
हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कलसन को हरियाणा पुलिस ने पिंजौर की रहने वाली एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है
- Read in
- English
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कलसन (IG Hemant Kalson) को हरियाणा पुलिस ने पंचकूला के पिंजौर की रहने वाली एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट और दुर्व्यवहार (Misbehaving) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आईजी के बारे में बताया जा रहा है कि पिंजौर में बीती रात महिला के घर में उन्होंने जबरदस्ती घुसकर पहले मारपीट किया इसके बाद उन्होंने महिला और उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया. जिसके बाद महिला ने पंचकूला स्टेशन में हेमंत कलसन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. शिकायत के बाद पुलिस ने हेमंत कलसन को गिरफ्तार किया है.
महिला का आरोप है कि उसके घर में शराब के नशे में धुत होकर घुसे. जिसके बाद वे और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे. जब वह बेटी को बचाने के लिए गई तो आइजी कलसन ने उसके साथ भी धक्का मुक्की व हाथापाई की. महिला का कहना है कि उसने जब इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में करने की बात कही तो उन्होंने उसे धमकी देते हुए कहा कि वो हरियाणा सीएम खट्टर के आदमी हैं. पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं. यह भी पढ़े: चंडीगढ़: गुड़गांव पुलिस ने भोंडसी जेल अधिकारी और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले को किया गिरफ्तार
Haryana: Inspector General (IG) of Police, Hemant Kalson, has been booked and arrested for allegedly misbehaving with two women after trespassing into their houses at Pinjore in Panchkula yesterday night, says Panchkula Police
— ANI (@ANI) August 22, 2020
वहीं हरियाणा पुलिस ने हेमंत कलसन के बारे में बताया कि महिला द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें कानूनी प्रकिया के तहत गिरफ्तार किया है. जिन्हें आज ही अदालत में पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

