Haryana: पट्टे पर जमीन देने के मामले में हरियाणा सरकार ने किया कमेटी का गठन, 15 दिन में तैयार की जाएगी रिपोर्ट
हरियाणा सरकार (Photo Credits: Wikimedia Commons)

हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) स्थित गांव पहरावर में नगर निगम (Municipal Corporation) की 15 एकड़ 3 कनाल जमीन पट्टे पर देने के मामले में एक कमेटी का गठन किया गया है. गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा (Gaud Brahmin Vidya Pracharini Sabha) को पट्टे पर जमीन (Land On Lease) देने के मामले में हरियाणा सरकार ने कमेटी गठित की है. परिवहन एवं खनन मंत्री @moolchandbjphry और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता कमेटी के सदस्य होंगे. बताया जा रहा है कि यह कमेटी पूरे मामले में 15 दिन में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. यह कमेटी जमीन के मामले में शहरी स्थानीय निकाय व एचएसवीपी जैसे विभागों से जुड़ी जटिलताओं के संबंध में अपनी सिफारिशें और सुझाव राज्य सरकार को सौंपेगी.

देखें ट्वीट-