Gurugram Power Outage: गुरुग्राम के कई इलाकों में 36 घंटे से बिजली गुल, सुध लेने वाला कोई नहीं, ट्विटर पर भड़के निवासी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

गुरुग्राम के कई इलाकों में सोमवार से ही बिजली नहीं है. जिसके बाद आज शहर के कई निवासियों ने माइक्रोब्लॉगिंग का सहारा लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया. बताया जा रहा है कि शहर में 35 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली गुल है. एक ट्विटर यूजर ने हरियाणा डिस्कॉम्स (DISCOMs) को टैग करते हुए कहा कि ऊर्जा मित्र ऐप (Urja Mitra App) ने भी शिकायत दर्ज करने की अनुमति नहीं दी.