VIDEO: गुरुग्राम की सड़कों पर झाडू लगाते दिखे विदेशी, नालियों के पास जमीं गंदगी को किया साफ; कहा- I Love You India
हरियाणा के गुरुग्राम में विदेशियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शहर की सड़कों और नालियों की सफाई का अभियान शुरू किया. इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
Gurugram Not Koodagram: हरियाणा के गुरुग्राम में विदेशियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शहर की सड़कों और नालियों की सफाई का अभियान (Gurugram Cleanliness Drive) शुरू किया. इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. फ्रांस से आई एक विदेशी नागरिक (Foreign Citizen) मटिल्डा ने कहा, "भारत एक अद्भुत देश है. मुझे यह देश बहुत पसंद है. लेकिन कभी-कभी यहां कूड़े की बहुत समस्या देखने को मिलती है, जो दुखद है." स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान (Gurugram Safai Abhiyan) में उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति ज़िम्मेदारी भी जगाते हैं.
इस पहल की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हो रही है और लोग इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
गुरुग्राम की सड़कों पर झाडू लगाते दिखे विदेशी
#WATCH | Gurugram, Haryana | Participating in a cleanliness drive in Gurugram, Matilda, a foreign national from France, said, "India is amazing. I love this country. But it is very sad that sometimes there is a lot of garbage everywhere..." (24.08) https://t.co/wvD40zvkoE pic.twitter.com/Q8Kg1eZjwz
— ANI (@ANI) August 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

