Gujarat: पीएम मोदी ने  मोढेरा को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुजरात के दौरान पर है. गुजरात पहुंचने के बाद मोदी ने मेहसाणा जिला का मोढेरा गांव (Modhera Village) को भारत (India) का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया. प्रधानमंत्री के इस घोषणा के बाद मोढेरा भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव बन गया है. यहां 24 घंटे सौर ऊर्जा से लोगों को बिजली मिल रही है. जिससे लोगों के घरों में जीरो बिल आती है.

बता दें कि मोढेरा गांव में परियोजना के तहत जमीन पर एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है और आवासीय व सरकारी इमारतों की छतों पर 1,300 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जो एक बैटरी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (बीईएसएस) के जरिये आपस में जुड़े हुए हैं.

Ani Tweet: