नागिरकता कानून पर मचे बवाल के बीच, पाकिस्तान की हसीना बेन को मिली भारत की नागरिकता, पीएम मोदी को कहा Thank You

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस विरोध प्रदर्शन के बीच एक अच्छी खबर है कि पाकिस्तान से भारत आई हसीना बेन नाम की महिला को मोदी सरकार ने भारत की नागरिकता दी है.

हसीना बेन व कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा (Photo Credits: ANI)

गांधीनगर: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. लोग सड़कों पर उतर कर इस कानून का विरोध कर रहें हैं. विपक्षी पार्टियां के नेता भी इस कानून को लेकर सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के बीच एक अच्छी खबर है कि पाकिस्तान (Pakistan) से भारत (India) आई हसीना बेन (Hasina Ben) नाम की महिला को मोदी सरकार ने भारत की नागरिकता दी है. महिला को भारत की नागरिकता मिलने पर उसने पीएम मोदी के प्रति  आभार प्रकट किया है.

दरअसल हसीना बेन मूलरूप से गुजरात के भनवाड़ तालुका की रहने वाली है. उनकी शिक्षा गुजरात में ही हुई है. लेकिन 1999 में एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी के बाद वह पाकिस्तान चली गईं थी. वहां पर वह अपने पति के साथ रह रही थी. लेकिन पति के मौत के बाद वह भारत अपने माता- पिता के पास गुजरात आकर रहने लगी थी. पाकिस्तान से भारत आने के बाद उन्होंने भारत की नागरिकता को लेकर गुजरात के द्वारका जिले के कलेक्टर को के पास आवेदन किया था. जो उन्हें अब 18 दिसंबर, 2019 को भारत सरकार की ओर से देवभूमि द्वारका जिले के कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा के हाथो भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया है. यह भी पढ़े: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का किया समर्थन

बता दें कि देश में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर मुसलमानों को यह कहकर डराया जा रहा है कि उनकी नागरिकता खतरे में पड़ सकती है. इसी को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है. लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि सरकार लोगों से कह रही है कि इसके इस कानून से कोई परेशानी नहीं होगी. गृह मंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि इस  कानून से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. विरोधी पार्टियों के नेता सिर्फ को लोगों को गलत जानकरी देकर इसे कानून के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं. जो लोग इनके भड़कावे में ना आये.

 

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\